Sponsor

मेहंदी को बालों में लगाने का सही तरीका

मेहंदी को बालों में लगाने का सही तरीका

इस लेख में मेहंदी को बालों में लगाने का सही तरीका बताया गया है, जिससे आपके बालों को मेहंदी के तो पूरे फायदे मिलें साथ ही उसके निशान आपके माथे / कानों के पास न पड़ें | 


बालों में मेहंदी लगाने का तरीका
मेहंदी को बालों में लगाने का सही तरीका

कौन कौन सी सामग्री चाहिए 

1 बर्तन
10 चम्मच मेहंदी
8 से 10 चम्मच गुनगुना पानी
नारियल का तेल
GLOVES
एप्लीकेटर ब्रश


मेहंदी घोलने की विधि 

सबसे पहले आप एक बर्तन में 10 चम्मच मेहंदी और 8 से 10 चम्मच गुनगुना पानी डालकर इन्हें अच्छे से मिला लीजिए| इसका एक गाड़ा और स्मूथ पेस्ट तैयार हो जायेगा |
इस पेस्ट को 10 से 12 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देंताकि इसमें आपके बालों को कलर करने की क्षमता बेहतर हो सके |

अगर आप बालों को कलर नहीं करना चाहते तो इस पेस्ट को आप तैयार करने के तुरंत बाद ही लगा सकते हैं |


अधिक फायदे के आप मेहंदी को भिगोने के लिए लोहे का बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं |
बालों में मेहंदी लगाने का तरीका
मेहंदी को बालों में लगाने का सही तरीका


मेहंदी को बालों में लगाने का सही तरीका 

इस पेस्ट को लगाने से पहले आप अपने बालों की HAIRLINE , कानों पर और गर्दन पर नारियल का तेल लगा लें |
अब हाथों पर GLOVES डालकर मेहंदी को अपने बालों पर एप्लीकेटर ब्रश की मदद से लगाएं |
मेहंदी को बालों की जड़ों से लगाते हुए छोर तक जाएँ |
जब आपके सारे बालों पर मेहंदी लग जाए तो बेहतर होगा आप अपने सिर को SHOWER CAP से ढक लें |


मेहंदी को अपने बालों पर 2 से 3 घंटे लगा रहने दें |
और बाद में किसी भी केमिकल रहित हर्बल शैम्पू से या सिर्फ साधे पानी से अपने सिर को धो लें |


  इस तरह मेहंदी को बालों में लगाने से मेहंदी का फायदा आपके बालो को तो मिलेगा परन्तु बालों के किनारों पर , माथे पर और  कानों के पास मेहंदी का रंग नहीं लगेगा | 
            

मेहंदी को बालों में लगाने के सही तरीके के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ये विडियो देखें 




मेहंदी को बालों में लगाने का सही तरीका मेहंदी को बालों में लगाने का सही तरीका Reviewed by LK on जुलाई 23, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

top navigation

Blogger द्वारा संचालित.