Sponsor

हरड के 8 फायदे

हरड के 8 फायदे

इस लेख में आपको हरड (harad) के फायदे और हरड (हरीतकी) की कितनी मात्रा सेवन करनी चाहिए, के बारे में बताया गया है |

हरड (Harad) 

harad ke fayde
harad ke fayde

हरड (Harad) के बारे में कहा जाता है कि जिस घर में हरड का प्रयोग होता है, वहां डॉक्टर की जरुरत नहीं पड़ती |
हरड को ही हरीतकी, अभया, पथ्या, हलील और हरडे भी कहते हैं |

आयुर्वेद में हरड को सात प्रकार का बताया गया है | परन्तु व्यव्हार में इसके तीन प्रकार हैं ---
     1) छोटी हरड
     2) पीली हरड
     3) बडी हरड
तीनों एक ही फल के विभिन्न अवस्थाभेद हैं |

हरड के फायदे 

हरड तीनो दोषों – वातपित्त और कफ को शांत करती है |

1) हरड को खाने से यह पाचन क्रिया को प्रबल करती है | यह गैस, खाना न पचना, जैसी दिक्कतों को दूर करती है और कब्ज को ठीक करती है |

2) हरड शारीरिक कमजोरी को दूर कर शरीर को बल देती है |

3) हरड कमजोर याददाश्त में भी बहुत फायदा करती है |

4) हरड आँखों की कमजोरी में बहुत फायदा करती है और आँखों की दृष्टी को ठीक करती है |

harad
harad ke fayde

5) हरड को धीमी आंच पर थोड़ी देर तक सेंककर ठंडा कर के दिन में दो से तीन बार खाने से सांस संबंधी बीमारियाँ (जैसे दमा) और खांसी में बहुत फायदा मिलता है |
  
6) हरड पुरुष और महिला दोनों के REPRODUCTIVE  SYSTEM को स्वस्थ बनाए रखता है |

7) हरड त्वचा की बीमारियों में भी फायदा करता है |

8) हरड को या इसके चूर्ण को रात को गुनगुने पानी से लेने से सुबह पेट अच्छे से साफ़ हो जाता है |

ऋतू के अनुसार हरड (harad) का सेवन (Ritu haritaki) :-  

हरड (haritaki) का मौसम के अनुसार  सेवन करना चाहिए | ऐसा करने से हरड (harad) परम लाभदायक सिद्ध होती है | मौसम के अनुसार हरड का सेवन इस प्रकार है --

वर्षा ऋतु में हरड को सैन्धव लवण  के साथ ,
शरद ऋतू में हरड को आंवले के चूरण के साथ ,
हेमंत ऋतु में हरड को सोंठ के साथ ,
शिशिर ऋतु में हरड को पिप्पली के साथ,
बसंत ऋतु में हरड को शहद के साथ ,
ग्रीष्म ऋतु में हरड को गुड के साथ ,
                       सेवन करना चाहिए |
  

कितनी हरड का सेवन करना चाहिए एक दिन में ?

हरड (Harad) के चूर्ण का सेवन 3 ग्राम - 3 ग्राम की मात्रा में दिन में दो बार कर सकते हैं |

हरड के फायदे पर देखिये ये विडियो:-- 





अस्वीकरण (DISCLAIMER) :--
इस लेख में जानकारी आपके ज्ञान के लिए दी गयी है | किसी भी उपाय / नुस्खे / दवा आदि को इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर कर लें ,क्यूंकि वो आपके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानता है | 
हरड के 8 फायदे हरड के 8 फायदे Reviewed by LK on सितंबर 02, 2019 Rating: 5

2 टिप्‍पणियां:

top navigation

Blogger द्वारा संचालित.