Sponsor

आंवला (आमला) के 10 फायदे

आंवला (आमला) के 10 फायदे

इस लेख में आप जानेंगे आंवला के फायदे के बारे में, और आप जानेंगे की इतने फायदों के कारण ही आंवला को अमृततुल्य माना जाता है | आंवला चूर्ण, आंवला जूस, और आंवला मुरब्बा खाने की सही मात्रा भी इस लेख में बताई गई है |


आंवला (आमला )
आंवला
आंवला

आंवले को INDIAN GOOSEBERRY भी कहते हैं |

आंवले को आमलकी, आमला, आमल भी कहते हैं |

आंवला VITAMIN C का सर्वोतम प्राकृतिक स्रोत (SOURCE) है |
आंवले में विटामिन (जैसे विटामिन B COMPLEX, आदि) तथा मिनरल (कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, आदि) भरपूर मात्रा  में पाए जाते हैं |

आंवला के फायदे 

आयुर्वेद में तीन दोष बताये गए हैं |ये हैं ---वात ,पित्त और कफ |

कुछ द्रव्य वात को शांत करते हैं ,कुछ पित्त को और कुछ कफ को; किन्तु आंवला तीनो दोषों को शांत करता है | इसलिए आंवले को अमृततुल्य माना गया है |


1) आंवला में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होने के कारण यह हमारी रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है जिससे कि व्यक्ति को खांसी ,जुकाम जैसी बीमारियाँ कम होती हैं |

2) आंवला अपने ANTI-AGING  गुणों के कारण बुढापे को और झुर्रियों को जल्दी आने से रोकता है |

आंवला
सूखे आंवले 

3) आंवला पाचन क्रिया को सुधरता है और लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है |

4) आंवला महिला और पुरुष दोनों के REPRODUCTIVE SYSTEM  के लिए भी फायदेमंद होता है |

5) आंवला हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है और हृदय की मांस पेशियों को मजबूती देता है |

6) आंवला नेत्रों (आँखों) के  रोगों में बहुत फायदा करता  है |

आंवला
आंवला चूर्ण

7) आंवला बालों के लिए बहुत अच्छा है इसको बालों की जड़ों में लगाने से यह बालों के विकास (GROWTH) में  मदद करता है और DANDRUFF दूर करता है | बालों के झड़ने की समस्या  और समय से पहले बालों का सफ़ेद होना आंवले को लगाने से ठीक हो जाते हैं |

8) आंवला मस्तिष्क के लिए बहुत अच्छा होता है और यह मस्तिष्क की कार्यशीलता को बढाता है |

9) आंवला त्वचा  के DAMAGED CELLS को रिपेयर करता है  और त्वचा की फेयरनेस को बढाता है आंवला कील -मुहांसों  को भी ठीक करने में मदद करता है |

10) आंवला URINARY SYSTEM को भी स्वस्थ रखता है |

आंवले की कितनी मात्रा एक दिन में लेनी चाहिए



आंवले का रस निकालकर, उसे 10 मी.ली. -10 मी.ली. की मात्रा में दिन में दो बार ले सकते हैं |

आंवला
आंवले का मुरब्बा

आंवला चूर्ण रूप में 3gm-3 gm दिन में दो बार ले सकते हैं |

आंवला टेबलेट और मुरब्बे के रूप में भी मिल जाता है | आंवला टेबलेट और आंवले का मुरब्बा 1-1 की मात्रा में दिन में दो बार ले सकते हैं |




आंवला के फायदे पर देखिये ये विडियो 



अस्वीकरण (DISCLAIMER) :--
इस लेख में जानकारी आपके ज्ञान के लिए दी गयी है | किसी भी उपाय / नुस्खे / दवा आदि को इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर कर लें ,क्यूंकि वो आपके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानता है | हमारे किसी उपाय / नुस्खे / दवा आदि के इस्तेमाल से यदि किसी को कोई नुक्सान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी |    
आंवला (आमला) के 10 फायदे आंवला (आमला) के 10 फायदे Reviewed by LK on अगस्त 29, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

top navigation

Blogger द्वारा संचालित.