Sponsor

31 हेल्थ टिप्स इन हिंदी

31 हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( स्वस्थ रहने के 31 नियम )

इस लेख में आप जानेंगें स्वस्थ रहने के 31 नियम (31 हेल्थ टिप्स इन हिंदी), जिन्हें अपनाकर आप बुढापे तक भी सेहतमंद रह सकते हैं और आपका शरीर 80 साल की उम्र में भी जवानों के शरीर की तरह स्वस्थ रहेगा और आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा |


31 हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( 31 health tips in hindi) 


1) अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह के समय बिना ब्रश किये सबसे पहले 4 गिलास गुनगुना पानी पियें |

2) आप दिन में जब खाना खाएं जैसे ब्रेकफास्ट लंच और डिनर तो खाने के साथ पानी न पियें और न ही तुरंत खाना  खाने के बाद पानी पियें |

3) आप पानी खाना खाने से कम से कम 40 मिनट पहले 1 गिलास  पानी  पियें इसके बाद पानी न पियें फिर खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पियें और वो भी गुनगुना |

4) बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिन में कम से कम 8 से 12 गिलास पानी पियें |

5) आप अपनी सेहत अच्छी रखना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट कभी भी चाय कॉफ़ी, दवाई ,कोल्ड ड्रिंक, शराब , चटपटा या ज्यादा मसालेदार आहार न खाएं |

6) अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह का नाश्ता जरूर करें |

7) सुबह का नाश्ता पेट भर कर करें, दोपहर का खाना सुबह के खाने से हल्का करें और रात का खाना भूख रख कर करें |

8) रात का खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले करें |

9) दोपहर के खाने के बाद थोड़ी देर के लिए बाईं करवट जरूर लेटे |

10) रात का खाना खाने के बाद कम से कम 500 कदम जरूर चलें|

11) अपने खाने में फाइबर की सही मात्रा रखें |

12) अपना खाना अच्छे से चबाकर खाएं |

13) जिन्हें कब्ज रहती है उन्हें पके पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए |

14) खाना खाते समय टीवी या मोबाइल न देखें |

15) खाना खाने के बाद वज्रासन जरूर करें |

16) रात के समय दही, चावल या राजमा जैसी भारी (गरिष्ठ ) वस्तुओं का सेवन न करें |

17) फ्रीज़ में रखा ज्यादा ठंडा पानी न पियें |

18) रात के समय सोने से पहले दांत जरूर साफ़ करें और एक गिलास पानी पीकर सोयें |

19) मैदे से बनी वस्तुओं से परहेज ही करें यदि नहीं कर सकते तो कम खाएं |

20) चीनी और नमक का सेवन कम करें चीनी की जगह गुड या शक्कर का प्रयोग करने की कोशिश करें |

21) अपना स्वास्थ्य अच्छा रखना चाहते हैं तो बाजार से खाने की आदत को कम करें | अगर आप का कुछ खाने का दिल है तो कोशिश करें कि घर पर ही बनाकर खाएं |

22) अगर आप चाय पीते हैं तो कोशिश करें कि खाने के साथ पीने की जगहथोड़ी देर बाद पियें, क्योंकि चाय खाने में मौजूद कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालती है |

23) खाना खाने के बाद सौंफ / गुड खाने की आदत डालेंइससे खाना आसानी से पचने में मदद मिलती है |

24) अपने स्वास्थ्य के लिए आप नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें | कोशिश करें सप्ताह में पांच दिन व्यायाम जरूर करें |

25) अपने खाने में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें |

26) नींद आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है | प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें |

27) स्वस्थ रहने के लिए तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है | इसके आप मैडिटेशन कर सकते हैं , मनोरंजक संगीत सुन सकते हैं , बच्चों के साथ खेल सकते हैं , अपनी हॉबी के अनुसार कोई कार्य कर सकते हैं |

28) भूख लगने पर ही भोजन करें, बिना भूख के हमें कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए |

29) आपका भोजन हल्का गर्म होना चाहिए |

30) आपका स्वास्थ्य कभी भी न बिगड़े इसके लिए जरूरी है कि आप सिगरेट, शराब, तम्बाकू आदि का सेवन न करें |

31) आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे इसलिए कभी भी दो विरुद्ध आहारों का सेवन एक साथ न करें जैसे मछली और दूध , नमक और दूध का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए |


31 हेल्थ टिप्स इन हिंदी    इस विषय पर और जानकारी के लिए देखें ये विडियो 




अस्वीकरण (DISCLAIMER) :--
इस लेख में जानकारी आपके ज्ञान के लिए दी गयी है | किसी भी उपाय / नुस्खे / दवा आदि को इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर कर लें ,क्यूंकि वो आपके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानता है | हमारे किसी उपाय / नुस्खे / दवा आदि के इस्तेमाल से यदि किसी को कोई नुक्सान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी |    
31 हेल्थ टिप्स इन हिंदी 31 हेल्थ टिप्स इन हिंदी Reviewed by LK on जुलाई 28, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

top navigation

Blogger द्वारा संचालित.