Sponsor

किस वक्त क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

किस वक्त क्या खाना चाहिए और क्या नहीं 

इस लेख में आप जानेंगें कि दूध, दही, मीट, पनीर, सेब, अखरोट, आलू, चावल, बादाम, आदि किस वक्त खाना चाहिए और किस वक्त नहीं खाना चाहिए |  


दूध  

दूध किस वक्त पीना चाहिए और किस वक्त नहीं
दूध पीने का सही समय

दूध पीने का सही समय

रात को
रात को गुनगुना दूध पीने से ,दूध शरीर का पोषण करता है और अच्छी नींद आने में भी सहायता करता है |

दूध कब नहीं पीना चाहिए

सुबह
बिना ज्यादा शारीरिक व्यायाम या एक्टिविटी के सुबह दूध पीने से वो देर से पचेगा और आपको खाने का समय आगे करना पड़ेगा |


अखरोट 

अखरोट कब खाना चाहिए
अखरोट खाने का सही समय 


अखरोट खाने का सही समय 

शाम को
अखरोट में ओमेगा-3 फैट और बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं  | अखरोट दिमाग के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं |

अखरोट कब नहीं खाना चाहिए

सुबह / दोपहर
इस समय खाने पर अखरोट पूरा फायदा नहीं कर पाते |


मीट 

मीट खाने का सही समय

दोपहर को
मीट में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती ,इसलिए ये पचने में समय लगाता है |

मीट कब नहीं खाना चाहिए

रात को
पचने में भारी होने के कारण आपके पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है , जिससे आप को रात को पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है |


दही 

दही कब खाना चाहिए
दही खाने का सही समय

दही खाने का सही समय

सुबह / दोपहर ( दिन में )
दही पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है |

दही कब नहीं खाना चाहिए

रात को
रात को दही नहीं खाना चाहिए ,खासकर उन लोगों को जिन्हें खांसी जुकाम जल्दी होता है | क्यूंकि रात को दही खाने से ये कफ की वृद्धि करता है |


सेब 

सेब कब खाना चाहिए
सेब खाने का सही समय

सेब खाने का सही समय

सबह
सेब में पेक्टिन नामक फाइबर होता है जो आँतों की सामान्य कार्यशीलता में मदद करता है और कब्ज से बचाव करता है | साथ ही साथ ये कैंसर कारक पदार्थों को शरीर से निकालने में मदद करता है |

सेब कब नहीं खाना चाहिए

शाम को / रात को
सेब में मौजूद आर्गेनिक एसिड (अम्ल ) पेट के एसिड लेवल को बढाते हैं और पेक्टिन पचने में भारी होता है ; इसलिए सेब का सेवन रात को आपके पाचन तंत्र को दिक्कत कर सकता है |


केला 

केला खाने का सही समय

दोपहर को
केले में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है और केला पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है | साथ ही केला एक तरह के प्राकृतिक अम्लत्वनाश्क ( ANTACID ) की तरह काम करता है और एसिडिटी से बचाता है |

केला कब नहीं खाना चाहिए

रात को
रात को केला खाने से ये कफ ( बलगम ) की वृद्धि करता है और आपके पाचन तंत्र सम्बन्धी दिक्कत कर सकता है |


चावल 

चावल खाने का सही समय

दोपहर को
चावल में कार्बोहायड्रेट की मात्रा अधिक होती है | आपका चयापचय ( मेटाबोलिज्म ) दिन  में अधिक होता है जिससे आप चावल में मौजूद अधिक कार्बोहायड्रेट को आसानी से पचा लेते हैं और आप दिन के बाकी समय उर्जावान महसूस करते हैं |

चावल कब नहीं खाने चाहिए

रात को
रात को चावल खाने से ये वजन बढाता है |


आलू 

आलू कब खाने चाहिए
आलू खाने का सही समय

आलू खाने का सही समय

सुबह
आलू में मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारे शारीर को चाहिए होते हैं | आलू ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं |

आलू कब नहीं खाना चाहिए

रात को
आलू में अन्य सब्जियों के मुकाबले 2 से 3 गुना ज्यादा कैलोरीज होती हैं , इसलिए रात को आलू खाने से ये वजन बढाता है |


टमाटर 

टमाटर खाने का सही समय

सुबह
टमाटर में मौजूद आर्गेनिक एसिड ( अम्ल ) पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और पेट और पैंक्रियास को अपनी  सामान्य क्रियाओं में मदद करते हैं |

टमाटर कब नहीं खाना चाहिए

रात को
रात को टमाटर खाने से टमाटर में मौजूद ओक्सालिक एसिड और पेक्टिन और पाचन सम्बन्धी दिक्कतें ( जैसे पेट में सोजिश ) कर सकता है |


पनीर 

पनीर खाने का सही समय

सुबह
शाकाहारी व्यक्तियों के लिए मीट के स्थान पर पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है | पनीर को अगर सीमित मात्रा में खाया जाए तो ये वजन नहीं बढ़ने देता |

पनीर कब नहीं खाना चाहिए

रात को
पचाने में भारी होने के कारण , रात को पनीर खाने से ये बदहजमी करता है और वजन बढाता है |


नट्स ( बादाम आदि )

नट्स खाने का सही समय
नट्स खाने का सही समय 

नट्स खाने का सही समय

दोपहर को
दोपहर को नट्स खाना बहुत फायदेमंद होता है | ये आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं | ये आपके दिल और फेफड़ों को स्वस्थ रखने मे मदद करते हैं |

नट्स कब नहीं खाना चाहिए
रात को
नट्स में फैट और कैलोरीज भरपूर मात्रा में होती हैं , इसलिए रात को इन्हें खाने से ये वजन बढ़ाते हैं |


मीठा / मीठी वस्तुएं

मीठा खाने का सही समय

सुबह को
दिन के समय हमारा शरीर मीठे को / मीठी चीज़ों को पचाने में सबसे ज्यादा सक्षम होता है | दिन में आप अपनी शारीरिक क्रियाओं के द्वारा मीठे को आसानी से पचा लेते हैं |

मीठा कब नहीं खाना चाहिए
रात को
रात को मीठा या मीठी वस्तुएं खाने से ये वजन बढाता है और अनिद्रा का कारण बनता है |



अस्वीकरण (DISCLAIMER) :--

इस लेख में जानकारी आपके ज्ञान के लिए दी गयी है | किसी भी उपाय / नुस्खे / दवा आदि को इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर कर लें ,क्यूंकि वो आपके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानता है | हमारे किसी उपाय / नुस्खे / दवा आदि के इस्तेमाल से यदि किसी को कोई नुक्सान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी| 

किस वक्त क्या खाना चाहिए और क्या नहीं किस वक्त क्या खाना चाहिए और क्या नहीं Reviewed by LK on जुलाई 21, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

top navigation

Blogger द्वारा संचालित.