Sponsor

मछली के तेल के फायदे जानेंगें तो हैरान रह जायेंगे

मछली के तेल के फायदे 

इस लेख में आप जानेंगे कि मछली के तेल  ( मछली के तेल के कैप्सूल ) को खाने से आपको क्या फायदे मिलेंगें |
  

मछली के तेल के कैप्सूल के फायदे
मछली के तेल के फायदे 

वैसे तो मछली का सेवन कई लोग करते हैं, लेकिन शाकाहारी लोग मांस के नाम पर इसका सेवन नहीं करते | परन्तु मछली के तेल में बहुत सारे औषधीये गुण होते हैं | मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, विटामिन ,मिनरल (खनिज) ,प्रोटीन आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं |जो लोग मछली नहीं खाते वो मछली के तेल के कैप्सूल खा सकते हैं , ताकि उन्हें भी इसके फायदे मिल सकें | मछली के तेल के कैप्सूल ज्यादातर कॉड ,टूना ,ब्लूफिश, सारडाइन, SALMON, MACKEREL आदि मछलियों से बनाये जाते हैं |

मछली का तेल ओमेगा 3 फैटी एसिड्स का एक मुख्य स्त्रोत है, इन फैटी एसिड्स में DHA (DOCOSAHEXAENOIC ACID) और EPA (EICOSAPENTAENOIC ACID) प्रमुख हैं |

मछली के तेल के फायदे 


हृदय सम्बन्धी बीमारियों से बचाव

मछली का तेल हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव करता है | इसके सेवन से हृदय अच्छे से काम करता है | इसके सेवन से धमनियों की कठोरता (ATHEROSCLEROSIS) का खतरा कम रहता है और साथ ही हृदय की धमनियों की ब्लॉकेज का खतरा भी कम रहता है |

कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर नियंत्रित रहता है |
मछली के तेल के सेवन से शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है | मछली के तेल के सेवन से खून में ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी नियंत्रित रहता है |

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है

मछली के तेल में मौजूद EPA और DHA नामक ओमेगा 3 फैटी 
एसिड्स धमनियों से रक्त के प्रवाह को सुचारू रूप से होने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है |

हड्डियों के लिए फायदेमंद

मछली का तेल हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है | इसके सेवन से हड्डियों में खनिज की मात्रा बढती है ,इससे बोन डेंसिटी (BONE DENSITY) बढती है | मछली के तेल के सेवन से हड्डियों के आस पास के उत्तकों में भी मिनरल्स की मात्रा नियंत्रित होती है ,जिससे हड्डियों को भी ताकत मिलती है |

मछली के तेल के सेवन से OSTEOPOROSIS जैसी बिमारियों से बचाव होता है और गठिया (RHEUMATOID ARTHRITIS) में सुबह के समय होने वाली दर्द और जकडन से राहत मिलती है |

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है

मछली के तेल में विटामिन्स, मिनरल्स के साथ साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होता है, ये आपकी रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाते हैं | इससे आपको सर्दी , खांसी ,जुकाम जैसी बीमारियाँ बहुत कम होती हैं |

मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद

मछली का तेल मधुमेह (टाइप 2 ) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है | इसके सेवन से इन्सुलिन की प्रतिरोधकता (RESISTANCE) कम होती है, जिससे ब्लड शुगर थोड़ी दवा से भी नियंत्रित रहता है |

कैंसर से बचाव

मछली के तेल में अन्य ANTIOXIDANTS की मौजूदगी के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं ,इसलिए मछली का तेल कैंसर से बचाव में मदद करता है | मछली का तेल विशेषकर स्तन , बड़ी आंत और अंतर्गर्भाशयकला (ENDOMETRIUM) के कैंसर से बचाव करता है |

वजन घटाने में मददगार

मछली के तेल के सेवन के साथ साथ अगर आप नियमित व्यायाम करेंगे और संतुलित आहार खाएंगे, तो निश्चय ही आप बहुत जल्दी अपने वजन को घटा सकते हैं | क्यूंकि मछली का तेल चयापचय(METABOLISM) को बढाता है और इसमें मौजूद EPA और DHA नामक ओमेगा 3 फैटी एसिड्स आपके शरीर में जमा फ़ालतू चर्बी को कम करने में बहुत मददगार हैं |


मछली के तेल के फायदे
मछली के तेल के कैप्सूल 

गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था में मछली के तेल का सेवन करने से गर्भस्थ शिशु के शारीरिक विकास में बहुत सहायता मिलती है | मछली के तेल में मौजूद DHA शिशु के दिमाग , त्वचा और आँखों के विकास में बहुत मददगार होता है | मछली के तेल के सेवन से गर्भावस्था के दौरान आने वाली कई समस्याओं जैसे समय पूर्व प्रसव आदि का खतरा काफी कम हो जाता है |

कई रिसर्च ये साबित करते हैं कि मछली के तेल के सेवन से महिलाओं में गर्भपात का खतरा भी कम होता है |

आँखों की रौशनी के लिए फायदेमंद

मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होने से ये आँखों की रौशनी बढाता है और आँखों की बीमारियों से रक्षा करता है | बुढापे में होने वाले आँखों के रोग जैसे MACULAR DEGENERATION से भी मछली का तेल बचाव करता है |

दिमाग के लिए फायदेमंद

मछली का तेल दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है | इसके सेवन से एकाग्रता बढती है  और स्मरण शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है | मछली के तेल का सेवन अल्झाइमर, स्चिज़ोफ्रेनिया (SCHIZOPHRENIA) जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है |

प्रजनन शक्ति को बढाता है

मछली के तेल का नियमित सेवन प्रजनन शक्ति को बढ़ाता है | खासकर महिलाओं में इसके सेवन उनके गर्भधारण की स्थिती बेहतर होती है |

ADHD के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है

कई अध्ययन ये साबित करते हैं कि मछली के तेल का सेवन ADHD (ATTENTION DEFICIT HYPERACTIVITY DISORDER) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है | इसके सेवन से ADHD में बहुत फायदा होता है |


त्वचा के लिए फायदेमंद

मछली के तेल का सेवन करने से शरीर में कोलेजन (COLLAGEN) के निर्माण को बढ़ावा मिलता है, जिससे त्वचा का सौन्दर्य बढ़ता है, झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा का आकर्षण बढ़ता है | इसके सेवन से कील मुहांसे, सोरायसिस, दाद, खुजली  जैसी तवचा सम्बन्धी दिक्कतों में बहुत फायदा मिलता है |

बालों के लिए फायदेमंद

मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होता है, इसके नियमित सेवन से आपके बाल अंदर से मजबूत होते हैं और उनके बढ़ने में मदद मिलती है |


मछली के तेल के कैप्सूल की मात्रा

मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है | इसे ही आधार मानकर ज्यादातर मछली के तेल के कैप्सूल की सेवन योग्य मात्रा निर्धारित की जाती है | दिन में अगर आप ओमेगा 3 फैटी एसिड  की सेवन योग्य मात्रा जानना चाहते हैं, तो वो 1000 मिलीग्राम है | साधारनतया 1000 मिलीग्राम मछली के तेल के कैप्सूल में आपको 300 मिलीग्राम फैटी एसिड की मात्रा मिलती है | इसलिए आपको 1000 मिलीग्राम ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए मछली के तेल के 3 कैप्सूल खाने पड़ेंगे |

अतः आपको मछली के तेल के 1 से 3 कैप्सूल का ही पूरे दिन में सेवन करना चाहिए, ताकि बिना नुकसान आपको इसका पूरा फायदा मिल सके |



अस्वीकरण (DISCLAIMER) :--

इस लेख में जानकारी आपके ज्ञान के लिए दी गयी है | किसी भी उपाय / नुस्खे / दवा आदि को इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर कर लें ,क्यूंकि वो आपके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानता है | हमारे किसी उपाय / नुस्खे / दवा आदि के इस्तेमाल से यदि किसी को कोई नुक्सान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी |    
मछली के तेल के फायदे जानेंगें तो हैरान रह जायेंगे मछली के तेल के फायदे जानेंगें तो हैरान रह जायेंगे Reviewed by LK on जुलाई 12, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

top navigation

Blogger द्वारा संचालित.