Sponsor

99 % लोग नहीं जानते काली मिर्च के फायदे के बारे में

काली मिर्च के फायदे

इस लेख में मैंने आपको काली मिर्च के फायदे के बारे में बताया है, 99% लोग काली मिर्च खाने के फायदे नहीं जानते | इसे पढने के बाद आप जान जायेंगें कि काली मिर्च बहुत फायदेमंद है |


काली मिर्च के फायदे
काली मिर्च के फायदे


काली मिर्च 

              काली मिर्च को गोल मिर्च, मरिच, गोल मरिचमिरी और BLACK  PEPPER भी कहते हैं |

इसका वैज्ञानिक नाम PIPER NIGRUM है  |

काली मिर्च वात और कफ का शमन करती है |

काली मिर्च कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, मिनरल, (जैसे कैल्शियमफॉस्फोरसआदि) और विटामिन  से भरपूर होता है |

काली मिर्च के फायदे 

काली मिर्च के बहुत फायदे हैं | काली मिर्च को इस्तेमाल करने के कुछ महत्वपूर्ण नुस्खे नीचे दिए गए हैं :---



दांत दर्द और मसूड़ों की कमजोरी के लिए :

              दांतों के दर्द और मसूड़ों की कमजोरी  के लिए  काली मिर्च  और सेंधा नमक को बराबर मात्रा में  बारीक पीसकर चूर्ण बना लीजियेइसमें 2-3 बूँद सरसों के तेल की मिला कर इसे दांतों और मसूड़ों पर अच्छे से लगाएं |आधे घंटे के बाद  कुल्ला करके मुंह  साफ़ कर लें|


खांसी के लिए :

              चुटकी भर पीसी हुई काली मिर्च को आधा चम्मच घी के साथ मिलाकर खाना खाने के बाद  चाटने से खांसी ठीक हो जाती है |
              या फिर आधा चम्मच काली मिर्च  का चूर्ण और आधा चम्मच शहद  मिलाकर दिन में 3 से 4 बार चाटने से भी खांसी दूर हो जाती है |

काली मिर्च खाने के फायदे
काली मिर्च खाने के फायदे


पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या के लिए :

              पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या होने पर 1 कप पानी में आधा निम्बू का रस डालकर , इसमें आधा चम्मच काला नमक और आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर पीजिये |कुछ दिनों तक नियमित इसका सेवन करने से पेट की गैस और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है

गला / आवाज के बैठने पर : 

              गला / आवाज के बैठने पर 10 काली मिर्च को पानी में उबालकर ,इस पानी से गरारे करें इससे गले का संक्रमण ख़तम हो जाता है और सर्दी आदि के कारण बैठा गला खुल जाता है |

पेट में कीड़े की समस्या के लिए :

             पेट में  कीड़े की समस्या हो तो थोड़ी सी काली मिर्च को 1 गिलास छाछ में घोलकर पी  ले | या काली मिर्च को किशमिश के साथ मिलाकर दिन में 2 से 3 बार खाएं |

गठिये के रोग के लिए :

             गठिये  के रोगी काली मिर्च को तिल के तेल में  गर्म करें | इसे ठंडा  करके  गठिये वाली जगह पर मालिश करने से दर्द में बहुत आराम मिलता है |

फोड़े फुंसी के लिए :

           काली मिर्च के पाउडर को घी में मिलाकर फोड़े फुंसी पर लगाने से फोड़े फुंसी ठीक हो जाते हैं | 
   


काली मिर्च के फायदे
काली मिर्च के फायदे

ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए : 

            ब्लड प्रेशर की समस्या  होने पर  आधा  चम्मच काली मिर्च के पाउडर  को आधे गिलास पानी में मिलाकर  पीना चाहिए 

बवासीर के लिए :

             काली मिर्चजीरा और शक्कर को मिलाकर इन्हें पीसकर ,इनका चूर्ण बना ले |इस चूर्ण का  दिन में 2 से 3 बार सेवन करने से बवासीर में बहुत लाभ मिलता है |

डिप्रेशन के लिए :

             काली मिर्च का नियमित सेवन करने से   ये शरीर में सेरोटोनिन नामक हॉर्मोन बनाने में मदद करती है | सेरोटोनिन की  मात्रा बढने से डिप्रेशन में फायदा मिलता है |

स्मरण शक्ति के लिए :

               1 चम्मच घी, काली मिर्च ,और शक्कर को मिलाकर रोजाना चाटने से स्मरण शक्ति बढती है और दिमाग की कमजोरी दूर होती है |




काली मिर्च के फायदे के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें ये विडियो :- 




अस्वीकरण (DISCLAIMER) :--

इस लेख में जानकारी आपके ज्ञान के लिए दी गयी है | किसी भी उपाय / नुस्खे / दवा आदि को इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर कर लें ,क्यूंकि वो आपके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानता है | हमारे किसी उपाय / नुस्खे / दवा आदि के इस्तेमाल से यदि किसी को कोई नुक्सान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी |    

99 % लोग नहीं जानते काली मिर्च के फायदे के बारे में 99 % लोग नहीं जानते काली मिर्च के फायदे के बारे में Reviewed by LK on मार्च 10, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

top navigation

Blogger द्वारा संचालित.