Sponsor

क्या आपके हाथ पैरों की अंगुलियाँ भी सर्दियों में सूज जाती हैं ?

क्या आपके हाथ पैरों की अंगुलियाँ भी सर्दियों में सूज जाती हैं ?

इसके कारण और उपाय  :


                          सर्दियों में कुछ लोगों के हाथों या पैरों की अँगुलियों में सोजिश आ जाती है इसे चिलब्लेन्स (CHILBLAINS) भी कहते हैं |ऐसा ज्यादा ठण्ड में जाने के बाद त्वचा को एकदम से गर्म करने से होता है| ज्यादा ठण्ड त्वचा के एकदम नीचे की नाड़ियों को संकुचित कर देती है और फिर एकदम से त्वचा के गर्म होने पर ये नाड़ियाँ एकदम से फ़ैल जाती हैं |
                        
                         इनके एकदम फैलने से खून इन नाड़ियों से निकलकर आस पास के उत्तकों में चला जाता है,जिससे सोजिश हो जाती है |ज्यादा सोजिश NERVES को IRRITATE करके वहां दर्द उत्पन्न करती है |ये दिक्कत कहीं भी हो सकती है ,पर ज्यादातर हाथों, पैरों या फिर किसी किसी के नाक पर होती है |

                         ज्यादातर चिलब्लेन्स (CHILBLAINS) धीरे धीरे त्वचा के गर्म होने पर ठीक हो जाते हैं|

                        कुछ लोगों में ये एक से तीन हफ़्तों में खुद ही ठीक हो जाते हैं |


                        परन्तु अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं , या आपको ब्लड CIRCULATION से संबंधित कोई दिक्कत है या तीन हफ़्तों के बाद भी आपकी दिक्कत ठीक नहीं होती तो आपको अपने डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए , ताकि इस दिक्कत से निजात पाने के लिए जरूरी दवा और क्रीम आप लें सकें |


चिलब्लेन्स में क्या करना चाहिए :--


1) ठण्ड से बचाव करना चाहिए , जैसे दस्ताने और जुराबें पहनना |


2) हाथ पैरों की त्वचा को धीरे धीरे गर्म करें , जैसे उस जगह को गर्म कपडे से लपेटना आदि |


3) त्वचा को साफ़ रखना चाहिए और किसी अच्छे लोशन से MOISTURIZE रखना और रुखा नहीं होने देना चाहिए |

चिलब्लेन्स में क्या नहीं करना चाहिए :-



1) त्वचा को एकदम से गर्म नहीं करना चाहिए, जैसे आग या हीटर से सीधा त्वचा को सेंक नहीं देना चाहिए |


2) चिलब्लेन में त्वचा को रगड़ना या त्वचा की मसाज नहीं करनी चाहिए , इससे सोजिश बढ़ सकती है |


3) स्मोकिंग और कैफीन युक्त पेय पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए , क्योंकि ये खून के परवाह को प्रभावित करते हैं |


चिलब्लेन्स के घरेलू उपाय :--

1) आलू को काटकर उसपर थोडा सा नमक लगाकर उसे सूजी हुई अँगुलियों पर लगाने से राहत मिलती है|
2) गुनगुने पानी में थोडा सा नमक मिलाकर उसमे सूजे हुए हाथ या पैर डालने से सोजिश और दर्द से राहत मिलती है |


3) सोजिश वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से भी सोजिश और दर्द में आराम मिलता है |


4) गुनगुने पानी में कुछ गेंदे के फूल और थोडा सा नमक डालकर , उसमे हाथ या पैर डालने से भी बहुत राहत मिलती है |



चिलब्लेन्स (chilblains) की पूरी जानकारी के लिए देखें ये विडियो :





क्या आपके हाथ पैरों की अंगुलियाँ भी सर्दियों में सूज जाती हैं ? क्या आपके हाथ पैरों की अंगुलियाँ भी सर्दियों में सूज जाती हैं ? Reviewed by LK on मार्च 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

top navigation

Blogger द्वारा संचालित.